महाकालेश्वर में पम्परागत ढंग से मनाया महाशिवरात्री महोत्सव
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आज राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन व कोविड-19 की गाइड लाईन को मद्देनजर रखते हुए महाशिवरात्री महोत्सव मनाया।
प्रन्यास के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रातः10.30 बजे लघुरूद्रीपाठ, सहस्त्रधारा जलाभिषेक के बाद धुणीमाता, भोलेनाथ जी धुणी, बावड़ी के पास स्थित गणपति व भैरव मंदिर पर ध्वजा धराई गई। अभिजित मुर्हूत 12.15 पर आरती की गई। आरती के पश्चात् आशुतोष भगवान महाकालेश्वर को विशेष श्रृंगार धराया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा, आकषर्क झांकियों से मंदिर परिसर को सजाया गया। वैश्विक महामारी को देखते हुए कोविड-19 हेतु राज्य सरकार की गाइडलाईन के साथ जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की पालना के अनुरूप मंदिर मंे व्यवस्था की गई है। संपूर्ण मंदिर परिसर को सेनेटाईज कर महाशिवरात्री पर्व मनाया गया। साय 6 बजे गंगा घाट पर महाआरती की गई।
महोत्सव के संयोजक बी.एस.कानावत व रमाकान्त अजारिया ने बताया कि महाशिवरात्री के अवसर पर गौ-माता की विधिवत् पूजा कर लापसी का भोग धराया गया।

0 Comments