इनरव्हील क्लब जिला शाखा बून्दी ने दिया जन अभियान को समर्थन ली सदस्यता



बून्दी। दिनांक 1 मार्च 2021 सोमवार को जैतसागर झील बचाओ जन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में जैतसागर झील को शामिल कर गन्दगी व दलदल को समाप्त करने एवं सोन्दर्यकरण कर संरक्षित करने के लिए जो जन अभियान चलाया जा रहा हैं, 


जन अभियान की इस कड़ी में आज जेत सागर बचाओ जन अभियान के सदस्यों ने इनरव्हील क्लब के सदस्यों को समर्थन हेतु जेत सागर सेल्फी पोइन्ट पर निवेदन पत्र दिया,

वही इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रजनी नुवाल ने कहा कि जेत सागर झील हमारी बून्दी पुरातन महत्व की ऐतिहासिक धरोहर है इसको इसको सुंदर बनाना एवं संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है,हम कार्य के लिये झील किनारों पर स्वच्छता के संदेश देते हुऐ बेनर लगा लोगो को जेत सागर के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेंगे,

इनरव्हील क्लब की सचिव श्यामलता शर्मा ने कहा कि जेत सागर की दुर्दशा देखकर ऐसा लगता है जैसे बून्दी का कोई धणी धोरी ही नही है,आपका अभियान लोगो को जेत सागर ही नही जैसे बून्दी को ही जगा रहा है हम साथ मिलकर कर जन अभियान को सफल बनायेगे,

वहाँ क्लब की सदस्य सरबजीत कौर, पुष्पा चोधरी, किरण शर्मा, लीला गोयल,सुनीता सोमाणी, इत्यादि उपस्थित रही

जन अभियान की ओर से जन अभियान प्रभारी सर्वदमन शर्मा , प्रवक्ता नितेश शर्मा , यतेन्द्र सिंह,शक्ति तोषनीवाल, एडवोकेट मुकेश शर्मा, महावीर सैनी ,उपस्थित थे