केन्द्रीय चिडि़याघर प्राधिकरण ने भटनागर को सौंपी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के तीन चिडियाघरों का करेंगे मूल्यांकन*
उदयपुर, 13 मार्च/भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत केन्द्रीय चिडि़याघर प्राधिकरण ने महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ के तीन चिड़ियाघरों के मूल्यांकनकर्त्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्राधिकरण की डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल डॉ. सोनाली घोष द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार भटनागर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पंडारी जू, भिलाई स्थित मैत्री बाघ जू के साथ न्यू रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी जू के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रभावी प्रबंधन के संदर्भ में मूल्यांकनकर्त्ता नियुक्त किया गया है।
--000--
फोटो केप्शन: उदयपुर/सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर।

0 Comments