छालीबोकडा जंगल में भारी मात्रा में अवैध शराब 475 लीटर जब्त व करीब 25000 लीटर वास नष्ट   


झाडोल। पानरवा मे जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार द्वारा अवैध शराब की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री अन्नत कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला उदयपुर व श्री भुपेन्द्र कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत कोटडा के निर्देशन में श्री अमराराम थानाधिकारी पानरवा के नेतृत्व में गठीत टीम रूपलाल , रामकृष्ण, श्री नाथुलाल, श्री जीतेन्द्र कुमार कानि ने छालीबोकडा जंगल में होली का त्योहार एवं गुजरात चुनाव के मध्यनजर जंगलो में अवेध महुवा की शराब निकालने की सुचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर 475 लीटर हथकडी शराब जब्त कर करीबन 25000 लीटर महुवा वास को नष्ट किया गया। अभियुक्त श्री अनिल पिता हिरालाल, निवासी छाली बोकडा थाना पानरवा पुलिस को चकमा देकर कार्यवाही के दौहरान फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है । जिस पर प्रकरण दर्ज कर एक्साईज एक्ट 1950 में पंजीबद्ध किया गया। जो उक्त क्षेत्र में पहली बार भारी मात्रा में अवेध शराब जंगल में मिली है।