*कैम्पस फ्रंट की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन*


*मोहम्मद आदिल चुने गए जिला अध्यक्ष व मोहम्मद शाहरुख चुने गए जिला महासचिव*


सीकर | 14 मार्च 2021 को कैम्पस फ्रंट ऑफ इंडिया की राजस्थान प्रदेश इकाई की ओर से सीकर जिले में छात्र सम्मेलन आयोजित किया।


मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद फरहान सिद्दीकी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज वर्तमान में भारत देश में युवा एवं शिक्षित वर्ग की दरकरार है, लॉकडाउन के कारण आर्थिक पिछड़ापन झेल रहे देश में, फासीवादी ताकत पैर पसार रही है जो मौजूदा स्थिति के लिए एक चुनौती है।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैदर अली खान ने बताया कि युवा शक्ति देश के लिए निर्माण में बहुत आवश्यक है हमें देश निर्माण के लिए छात्र - छात्राओं को जागरूक करना है।


छात्र सम्मेलन के अंत में प्रदेश अध्यक्ष मो. फरहान सिद्दीकी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें जिला उपाध्यक्ष मो. साहिल, जिला सचिव अनिश खत्री, जिला संयुक्त सचिव मो. समीर, जिला कोषाध्यक्ष मो. तस्दीक को बनाया।


प्रोग्राम का संचालन मोहम्मद मोहसिन व शुक्रिया मोहम्मद साहिल ने किया।