हरगांव सीतापुर में प्रवेश करने पर किसानों द्वारा जबरदस्त स्वागत


मेरठ से शुरू हुई किसान आंदोलन ट्रैक्टर रैली लखीमपुर खीरी जनपद से आज हरगांव सीतापुर में प्रवेश करने पर किसानों द्वारा जबरदस्त स्वागत महोली तिराहे पर हुआ! कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सिख्ख समुदाय के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क का संयुक्त किसान मोर्चा सीतापुर द्वारा माल्यार्पण किया गया! सीतापुर सिख्ख संगठन अध्यक्ष गुरु पाल सिंह द्वारा संचालित कार्यक्रम में मौजूद किसानों को महोली रोड पर लंगर छकने का अवसर मिला! और पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए! मीडिया को संबोधित करते हुए जसवीर सिंह विर्क ने कहा कि वर्तमान की गूंगी बहरी सरकार को किसानों की सुधि लेनी चाहिए,लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेर रहे हैं! गुरुपाल सिंह ने कहा धरती का सीना चीरकर हम सभी की मेहनत का परिणाम तैयार फसलें होती है,और हम सभी को उसका उचित मूल्य भी नहीं मिलता!संगतिन किसान मजदूर संगठन की ऋचा सिंह ने कहा कि किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में समूचे देश से मिल रहा समर्थन सत्ता पक्ष के लिए बहुत मंहगा पड़ेगा!भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि अपनी मेहनत से सभी का पेट भरने वाला किसान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने के लिए विवश है और जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही!यह तानाशाही का प्रमाण है!मंडल अध्यक्ष सरदार निर्भय सिंह ने किसान भाइयों से एक जुट होकर संघर्ष करने का आग्रह किया!दो किलोमीटर से अधिक लम्बी इस यात्रा में पिंदर सिंह सिद्धू,अल्पना सिंह, शिवम् सिंह, शैलेन्द्र राज,हर भजन सिंह,हरदेश सिंह,बलवंत सिंह, कुलविंदर सिंह, साहेब सिंह, जसविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, दविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, छोटे सिंह सहित हजारों की संख्या में किसान भाई उपस्थित थे!

Post a Comment

0 Comments