#बूंदी नगर परिषद सभापति मधु नुवाल एवं अधिवक्ता दिनेश पारीक ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्री कपूरचंद नुवाल की 32 वी पुण्य स्मृति में न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति श्री दुर्गा शंकर दवे गार्डन में श्रमदान किया एवं पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे
गए वही गणपति सेवाश्रम खोजा गेट रोड बूंदी पर गरीब लोगों को भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर श्री चारभुजा का समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पारीक, अभिभाषक परिषद के उपाध्यक्ष पदम जैन, नए कार्मिक फिरोज भाई, एडवोकेट मुकेश शर्मा, प्रेम शंकर, ध्रुव ओझा ,डॉक्टर नरोत्तम नुवाल, एडवोकेट अजय नुवाल मौजूद रहे।
सभापति महोदया ने इस अवसर पर पूर्व न्यायमूर्ति श्री दुर्गा शंकर दवे की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और पूज्य बाबूजी की पुण्य स्मृति में किए गए इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए स्वय के सहभागी होने पर अपने आप को धन्य महसूस करना बताते हुए बताया कि नगर परिषद से 27 कर्मचारी इस कलेक्ट्रेट परिसर के रखरखाव के लिए लगा रखे है जिनका वेतन नगर परिषद से उठा है किंतु इस स्थान की बदहाली ने उनको अंदर तक झकझोर कर रख दिया है जिसको उन्होंने गंभीरता से लिया और कहां की इस अवस्था का पुनः विचार किया जाना बूंदी के हित में अति आवश्यक है।

0 Comments