नगर परिषद की ओर से शहर में निकाली जन जागरूकता रैली
बूंदी।नगर परिषद की ओर से मंगलवार को आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने हेतु शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। सभापति मधु नुवाल ने नगर परिषद से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान आमजन को मास्क लगाने ,आपस मे 2 गज की दूरी रखने, सेनीटाइजर का बार-बार उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया ।सभापति निजी सचिव रवि गुर्जर ने बताया कि शहर में ऑटो द्वारा। जागरूकता रैली निकालकर आमजन को कोरोनावायरस के प्रति जागरुक किया जा रहा है नगर परिषद की ओर से आमजन से मास्क लगाने, बाजार में अनावश्यक भीड़ नहीं करने ,आपस में 2 गज की दूरी रखने तथा दुकानदारों से मास्क नहीं लगाने वाले ग्राहक को सामान नहीं देने हेतु जोर दिया गया। आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि आज शहर में जन जागरुकता रैली निकाल कर आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया है तथा अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर बहुत खतरनाक है जो बहुत तेज गति से बढ़ रही है आमजन को बाजार में मास्क लगाकर निकलने, आपस में 2 गज की दूरी रखने ,सैनिटाइजर का बार-बार उपयोग करने एवं बाजारों में भीड़ नहीं करने हेतु समझाइश की जा रही है। साथ ही दुकानों पर भीड़ करने, बिना मास्क वाले व्यक्तियों को सामान देने एवं बिना मास्क बाजार में निकलने वाले व्यक्तियों के साथ सख्ती बरतते हुए चालान बनाए जाएंगे। इस मौके पर सभापति मधु नुवाल, आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया सदर थाना प्रभारी संदीप शर्मा सहित नगर परिषद अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Comments