मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी की वार्षिक साधारण सभा की मीटिंग एक निजी रिसोर्ट में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से मुस्कान संस्था की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया एवम कार्यकारिणी विस्तार किया गया।
सभी सदस्यों की सहमति से एडवोकेट मुकेश शर्मा का चयन सचिव के पद हेतु किया गया एवम सह सचिव पद हेतु विनोद दाधीच को चुना गया।
मुस्कान संस्था अध्य्क्ष डॉ नीतू नुवाल ने जानकारी दी कि मीटिंग के दौरान संस्था के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष सोनल नुवाल ने जरूरतमन्द लोगो की सेवा हेतु किये गए पिछले कार्यो का ब्यौरा दिया।
कोषाध्यक्ष मनन नुवाल ने संस्था का वार्षिक आर्थिक विवरण प्रस्तुत किया। सभी कार्यकारिणी सदस्यो ने संस्था से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किये।
मुस्कान की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में पुराने व नवीन कार्यकारिणी सदस्य डॉ रोहिणी माहेश्वरी, असरार अंसारी, साधना श्रृंगी, राजकुमार सखूजा, डॉ मंजू युगल, इदरीश बोहरा, कविता नुवाल, महिमा शर्मा, शक्ति तोषनीवाल, अंकिता नुवाल, नारायण सिंह हाड़ा, बद्री सिंह गौड़, अंकित माथुर, श्वेता भंडारी, आदित्य भंडारी, अंशुल भंडारी, डॉ अनुकृति विजय, चिन्तन नुवाल, ममता सखूजा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मौजूद रहे।
मुस्कान संस्था के संरक्षक सुनील नुवाल द्वारा मीटिंग का सफल संचालन किया गया एवम बुझे चेहरों पर मुस्कान फैलाने के अनेक सकारात्मक सुझाव भी प्रस्तुत किये जिनपर सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकृति जाहिर की।


0 Comments