लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि किला राय पिथौरा वहीं पुण्य स्थल हैं जहां महाराजा पृथ्वी राज चौहान ने असाधारण वीरता और पराक्रम से विदेशी आक्रांताओं का सामना किया था। देश की आजादी के स्वर्णिम 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के शुभारंभ



का इससे बेहतर स्थान अन्य नहीं हो सकता।

#AmritMahotsav


भारत चिर पुरातन राष्ट्र है। हमारी सभ्यता-सांस्कृतिक विरासत हजारों वर्ष पुरानी है। पीढ़ियों के संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद गुलामी के लंबे कालखंड से हमें आजादी मिली। इन 75 वर्षों की सतत यात्रा में देश ने विकास और लोकतांत्रिक सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित किए।


धार्मिक-भाषाई व क्षेत्रीय विविधता के बावजूद कच्छ से कोहिमा और लक्षद्वीप से लद्दाख तक भारत एक है, भारतवासियों में एकता की अद्भुत भावना है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अब हमारा लक्ष्य एक भारत-श्रेष्ठ भारत का निर्माण होना चाहिए, जिसके लिए हम एक नए संकल्प-उमंग-ऊर्जा से जुटना होगा।