उपचुनाव में करेगे काँग्रेस उम्मीदवारों का विरोध

 उपचुनाव में करेगे काँग्रेस उम्मीदवारों का विरोध




 राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान की उदयपुर जिला इकाई की अति आवश्यक बैठक आज गंगू कुण्ड आयड़ में दोपहर 4.30 बजे प्रदेश महामंत्री शिवशंकर नागदा की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में प्रदेश स्तरीय आन्दोलन के छठे चरण में संघ द्वारा लिये गये निर्णय “राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याषियों के विरूद्ध प्रचार करने की रणनीति“ विषय पर विस्तृत तैयारी एवं रूपरेखा तैयार की गई तथा उदयपुर जिले की भागीदारी सुनिश्चित की गई।

संघ के प्रदेश महामंत्री शिवशंकर नागदा ने बताया कि सरकार द्वारा समायोजित शिक्षाकर्मियों के लिए पुनानी पेंशन आदेश जारी नहीं करने व न्यायालय के आदेशों की अनुपालना नहीं करने के लिए सरकारी हठधर्मिता, तानाशाही व दमनात्मक नीति से प्रदेश भर का समायोजित शिक्षाकर्मी बड़ा आक्रोशित है। सरकार को सबक सिखाने के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का विशेष राजसमन्द, वल्लभनगर, एवं सुजानगढ़ सहारा में इकाई गठित करके विरोध किया जावेगा।

बैठक में उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमन्द, झाड़ोल आदि स्थानों से बड़ी मात्रा में समायोजित शिक्षाकर्मियों ने भाग लेकर इस अति महत्वपूर्ण बैठक में अपनी भागीदारी प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों पर विस्तृत चर्चा के बाद जिला स्तर पर की जाने वाली तैयारी व भागीदारी सुनिश्चित की गई।

Post a Comment

0 Comments