भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने की प्रेस वार्ता,
राज्य सरकार को बताया हर मोर्चे पर विफल
उदयपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को मेवाड़ दौरे पर थे। वही स्थानीय विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व पुनिया ने प्रेस वार्ता एक निजी होटल में संपन्न हुई।
जहां पर पुनिया ने राज्य सरकार की नाकामी पर प्रहार किया। वहीं राज्य सरकार की पूर्ण रूप से किसानों की ऋण माफी को लेकर के घोषणा को हवाई बातें बताई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुनिया ने क्षेत्र के उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्र में दिए गए बजट को कॉस्मेटिक बजट बताया।
वहीं उन्होंने बताया कि जहां-जहां उपचुनाव है वहां पर घोषणा कर सिर्फ वोट बैंक हेतु जमीन तैयार की जा रही है ।जबकि वास्तविकता में पूरे प्रदेश भर में युवाओं एवं किसानों के साथ सरकार ने धोखा किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के कारण से यहां के युवा बेरोजगारी के धक्के खा रहे है। राजस्थान लोक संघ सेवा आयोग सहित अधीनस्थ परीक्षाओं के पेपर लीक हो जो शर्म सार है। उन्होंने बताया कि युवा उनको बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पाया ।
भिंडर एवम् बेनीवाल के विषय बात पर पलटते नजर आए पूनिया----
जब पत्रकारों द्वारा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर की बनाई गई जनता सेना राजस्थान जो बीजेपी विचारधाराओं का ही एक क्षेत्रीय पार्टी है पर प्रश्न किया तो सतीश पूनिया ने कहा भाजपा बहुत बड़ा परिवार है विचारधाराओं का मेल खाना ही जरूरी नहीं है जो कमल के साथ रहता है वही हमारी पार्टी है पार्टी हमारी मां है!
वही बेनीवाल पर उक्त उपचुनाव विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी उतारने एवं किसान हितेषी नेता होने का प्रश्न उठाया जिस पर
सतीश पूनिया ने कहा कि हम जातिगत राजनीति नहीं करते किसान किसी जाति विशेष का नहीं होता है। हर वर्ग हर जाति मैं किसान समाहित है।
पुनिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान इंटरनेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान में बढ़ते आपराधिक मामलों के आंकड़े भी गिनाए ।
वही प्रदेश की सरकार पुलिस व्यवस्था को आमजन मै डम अपराधियों में विश्वास कायम बताया। वहीं उन्होंने कहा कि पेपर लीक सरकार वीक स्थिति पैदा हो गई है। सरकार द्वारा संविधा कर्मियों के नाम पर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
सरकारी मशीनरी का हो रहा है दुरुपयोग----पुनिया ने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्रहार करते बताया कि मातृकुंडिया में हाल ही में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए सरकारी कर्मियों को मनरेगा की भीड़ इकट्ठी करने हेतु पाबंद किया गया जो बहुत ही गलतसरकारी कर्मियों को मनरेगा की भीड़ इकट्ठी करने हेतु पाबंद किया गया जो बहुत ही गलत है।
कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा--
पुनिया ने प्रेस वार्ता के दौरान वल्लभनगर विधानसभा में उपचुनाव के तहत कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है ।उन्होंने बताया कि एक कालखंड में भाजपा थोड़ी सी कमजोर स्थिति में थी ।लेकिन कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की मेहनत से आज मजबूत स्थिति में आई है।
पिछले दिनों वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी द्वारा क्षेत्र के ही कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पार्टी के दिवंगत विधायक के
लिए बिगड़े बोल पर प्रश्न उठाने पर पुनिया ने कहा कि कार्यकर्ता दबाव में आकर के अपना होश ना खोवे। दिवंगत विधायक परिवार से सहानुभूति भी व्यक्त की। लेकिन बातों ही बातों में बता दिया कि अगर मुख्यमंत्री उनके जीवित होने के दौरान उक्त विधानसभा क्षेत्र में पूर्व बजट के दौरान घोषणा करते तो और अच्छा रहता।
वही देश में चल रहे हैं किसान कानून के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर के भी सवाल किया गया
जिस पर पूनिया ने बताया कि अगर किसान कानून में कोई हेर फेर से किसानों को लाभ मिलता है उसके लिए भी हमने दर्जन बार किसानों से वार्ता करनी चाही । लेकिन विपक्षी पार्टियां संभव नहीं होने दे रही है। किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष पार्टियां एक होकर के अपनी राजनीतिक जमी तराश रही है जो कभी संभव नहीं हो पाएगा।
यह रहे उपस्थित ----------
शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की प्रेस वार्ता के दौरान सांसद सीपी जोशी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर , जिला प्रमुख ममता कुंवर ,भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments