नाबालिक बच्ची को अगवा करने वाला वांछित आरोपी गिरफतारः-

       पुलिस अधीक्षक स0मा0 सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार हिमांशु आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुरसिटी व  कालूराम मीना वृताधिकारी वृत्त गंगापुरसिटी के निकटतम सुपरविजन में  योगेन्द्र शर्मा उ.नि. थानाधिकारी बजीरपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनाक 01.03.2021 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा नं. 32/21 धारा 363,354,354डी ता0हि0 व 7,8 पोक्सो एक्ट  मे नाबालिग बच्ची को अगवा करने के मामले में फरार वांछित आरोपी दीपक कुमार पुत्र  विष्णु जाति महाजन उम्र 22 साल निवासी खण्डीप थाना बजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को गिरफतार किया गया । अपहत युवती को गठित टीम द्वारा पूर्व में दस्तयाब किया जा चुका है।