#राजस्थान_ सतर्क_ है

*कोरोना संक्रमितों के लिए नहीं आने दी जाएगी बैड की कमी*

 *_एक लाख से अधिक बैड स्थापित करने की है तैयारी_*


— चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री


चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों के लिए बैड की कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार ने प्रदेश में एक लाख से ज्यादा बैड स्थापित करने की व्यवस्था कर रखी है।

 चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े डेडीकेटेड कोविड सेन्टर आरयूएचएस में 1200 बैड हैं, साथ ही उसकी नजदीक स्थित एक अन्य सेंटर में उपलब्ध 100 बैड को भी कोरोना मरीजों को दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि जयपुरिया व ईएसआई अस्पताल को भी डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निर्देश जारी किए गए है ​कि प्रत्येक सब—डिवजीनल हैडक्वार्टस में कोविड डेडीकेटेड सेन्टर बनाना सुनिश्चित किए जाए, जिससे कि मरीजों को नजदीक ही चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकें। 


*जल्द हो सकेंगी एक लाख जांच प्रतिदिन*

डॉ शर्मा ने कहा ​कि अप्रेल की शुरुआत से कोरोना केसेज की संख्या लगातार बढ़ रही है इसके चलते चिकित्सा विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या प्रतिदिन एक लाख से अधिक करने की तैयारी कर ली है। अब तक विभाग 78 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर काफी उंचा है इसी का नतीजा है कि राज्य में कोविड डेडीकेटेड बैड्स की संख्या में कमी नहीं है।