जंगल से अज्ञात मुल्जिमानो द्वारा पानरवा में ₹2 लाख के 38 बकरे बकरियां चुराने की घटना का खुलासा किया जाकर घटना में शामिल 7 अभियुक्त गिरफतार


झाडोल। थाना पानरवा  जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार के निर्देशानुसार श्री अन्नत कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला उदयपुर व श्री भुपेन्द्र कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत कोटडा के निर्देशन में थाना सर्कल के मौजा भकुम्बा में 6 दिन पुर्व पशु चोरी की घटना को खुलाशा करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर श्री अमराराम थानाधिकारी पानरवा के नेतृत्व में टीम राजेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, मुनेश, दिलीप, श्यामलाल की टीम गठीत की जाकर पहाडी क्षेत्रो में मुखबीर मामुर कर नाकाबन्दी के दौरान घटना में शामिल अभियुक्तगण मोडिया पिता उदा लउर, कैलाश उर्फ कैलेष पिता कनिया बुम्बडिया, रामलाल पिता भुरिया पारगी, श्रवण उर्फ हरवण बुम्बडिया, रमेश पिता कालिया बुम्बडिया, ननजी उर्फ नागजी तराल निवासीयान थला डुंगरिया थाना कोटडा एवं नाहरसिंह पिता कालुसिंह निवासी गामडी थाना पानरवा को गिरफतार किया जाकर कुल 34 बकरे बरामद हुए जिनकी कीमत करीबन 200000 रूपये है। गिरफतार शुदा अभियुक्तगणो से अनुसंधान जारी है जो इमरोज न्यायालय में पेश किये जायेगें।