सीतापुर भारतीय किसान मंच द्वारा आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन


सौंपकर आगामी पंचायती चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई आरक्षण सूची में किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आरक्षण नियमों के उल्लंघन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया इस मौके परआमजन सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष शेख फारूक अहमद ने भी विभिन्न आपत्तियों के माध्यम से जिला प्रशासन को आरक्षण सूची में की गई गड़बड़ियों के बारे में अवगत कराया ज्ञापन सौंपने के बाद उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि जारी की गई जिला पंचायत सदस्य पद कीआरक्षण सूची में बड़े पैमाने पर आरक्षण के मानकों की अनदेखी की गई है जिसके चलते सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को उनके अधिकार से वंचित करने का काम जिला प्रशासन ने किया है उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या  18,19,52,59 व60 में अभी तक मात्र एक बार सीट को सामान्य किया गया है और इस बार भी सीट को सामान्य करने की बजाय आरक्षित कर दिया गया इसी तरह का अन्याय वार्ड संख्या पांच के साथ भी किया गया । आमजन सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्ष शेख फारूक अहमद ने कहा कि चाहे ग्राम प्रधान के पद हों, क्षेत्र पंचायत सदस्य या क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद हों, या फिर जिला पंचायत सदस्य के पद हों, सभी के आरक्षण में भारी गोलमाल किया गया है। यदि जिला प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कोई सकारात्मक रचनात्मक कदम नहीं उठाता है तो मजबूरन हम सब इस लड़ाई को लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी आपत्ति कर्ता 9005170849,7985749746,9264987565 पर सम्पर्क कर आपत्तियों की सूचना दे सकते हैं जिससे सभी का मामला न्यायालय पहुंचाया जा सके। भारतीय किसान मंच के प्रदेश प्रवक्ता सचेन्द्र दीक्षित ने जिला प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस सीटों के आरक्षण में न केवल मानकों की अनदेखी की गई है अपितु राजनीतिक दबाव के चलते कुछ तथाकथित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा अनुचित लाभ देने का प्रयास किया गया है उन्होंने कहा कि संविधान की भावना के विपरीत किए गए इस कार्य को लेकर उनका संगठन सड़क से लेकर संसद तक हर लड़ाई के लिए तैयार है भारतीय किसान मंच की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि आरक्षण के नाम पर संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकार एक जिला प्रशासन द्वारा सिलने का कार्य किया गया तो महिलाएं इसके लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगी ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय किसान मंच के युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र राज मंडल प्रवक्ता दिनेश शुक्ला मंडल संयोजक जितेंद्र मिश्रा जिलाध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शोभा लोधी जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर इस्लामुद्दीन अंसारी अपना दल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव राजवंशी अमरदीप वर्मा गौरी शंकर पांडे सुमित सोनकर रुस्तम खान रेहान खान इकरार खान सोहराब खान हारून सोनेश्री रमेश मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।