ट्रेन में हुई अश्लील हरकत, युवती ने वीडियो बनाकर रेलमंत्री को भेज दिया
आये दिन होने वाली छेड़छाड़ महिलाओं और बच्चियों में भय रहता है ट्रेन में जब एक युवती के साथ अश्लीलता हुई तो उसने उसे खामोशी से सहन करने से बेहतर उसके ख़िलाफ़ रेल मंत्री से वीडियो बनाकर कर की शिकायत ये मामला राजस्थान के उदयपुर में सिटी स्टेशन पर इंदौर के लिए जाने वाली पैंसेंजर ट्रेन में एक युवक द्वारा कि गई अश्लील हरकत की शिकायत पीड़ित युवती ने रेलमंत्री से की है। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई, लेकिन अभी तक आरोपित का पता नहीं चल पाया।
गुजरात के बड़ौदा मूल की उदयपुर में सेवारत पीड़िता का कहना है कि घटना 26 फरवरी की रात की है। उस समय इंदौर-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन के जिस डिब्बे में वह घुसी उसमें महज तीन लोग थे। जिनमें वह अकेली महिला थी। ट्रेन में बैठे युवक ने उसे अकेला देखकर गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। निर्वस्त्र होने के बाद वह अश्लील हरकत करने लगा। पहले वह इस घटना से भयभीत हो गई, लेकिन उसने हिम्मत करके घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए रेलवे मंत्री पीयूष गोयल को भेजकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि उसके वीडियो बनाए जाने के बाद युवक फरार हो गया। इधर, घटना की शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और अश्लील हरकत करने वाले युवक की तलाश शुरू की। मावली स्टेशन पर रेलवे पुलिस के जवानों ने युवती से बात की और आरोपित युवक के हुलिए को लेकर पूछताछ की। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की, हालांकि पुलिस युवती के बनाए वीडियो के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

0 Comments