*प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में कोरोना टीका लगाने वाले आगंतुकों का बीजेपी द्वारा  किया जा रहा सहयोग* 


वाराणसी। कोविड वैक्सीन टीकाकरण के निम्मित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से जन सहायता हेतु बनारस महानगर के सभी 9 स्वास्थ्य केंद्रों पर भाजपा द्वारा 100 दिनों तक लगातार लगने वाले कैम्प की व्यवस्था के निम्मित, क्रम में आज  दिन सोमवार को स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य केंद्र भेलूपुर में सहायता सेवा शिविर कैम्प का पूर्व विधायक कैंट ज्योत्सना श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक ने सविधि उद्घाटन किया, जहाँ लोगों का सहयोग व सहायता के साथ सफलतापूर्वक टीकाकरण हुआ। कैम्प प्रभारी अधिवक्ता अशोक कुमार महानगर उपाध्यक्ष,कैम्प का संयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल के अध्यक्ष श्री जितेंद यादव (बाबू), के साथ सहायता हेतु मंडल के कार्यकर्ताओं व पार्षदों की उपस्थिति रही।


नीरज कुमार की रिपोर्ट