नरसिंहदास सरस्वती के खिलाफ शहर काजी मौलाना  ग़ुलामे गोस की सरपरस्ती में जिला कलक्टर



महोदय, बूंदी को कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए  ज्ञापन दिया गया व ज्ञापन के बाद सिटी कोतवाली बूंदी में नरसिंहदास सरस्वती के खिलाफ कार्यवाही को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। ज्ञापन में हाजी नूरुद्दीन एडवोकेट,मौलाना असलम,महमूद अली सेवादल,शकील एडवोकेट, हेदर अली एडवोकेट,मौलाना नूरी, इरफान (इलू) पार्षद,अनवर (अन्नू )पार्षद, मौलाना असगर, मौलाना शाह आलम ,कारी मंसूर अहमद, मौलाना अलाउद्दीन और हाफिज जमील अहमद आदि समाज बन्धु मौजूद थे ज्ञातव्य हो कि नरसिंहदास सरस्वती ने पैगम्बर ए इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी करके मुस्लिम धर्म के लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत की है। जिससे हर मुस्लिम नाराज़ है|