26 फरवरी शुक्रवार को भारतीय जैन संघटना के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जी फत्तावत  ने हाड़ौती संभाग में ली बैठक


कोटा 

भारतीय जैन संघटना के कोटा चैप्टर के अध्यक्ष श्री पी सी गोधा ने बताया की दिनांक 26 फरवरी शुक्रवार को भारतीय जैन संघटना के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार जी फत्तावत  ने हाड़ौती संभाग के कोटा, बूंदी, रावतभाटा, झालावाड़ व बारां की मुख्य कार्यकारिणी की बैठक ली |  इस बैठक में श्रीमती अनीता जैन को भारतीय जैन संगठन  में पुनः  स्टेट उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है साथ ही श्री पी सी गोधा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं आदित्य भंडारी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है | प्रदेशाध्यक्ष फत्तावत ने भारतीय जैन संघटना को संगठनात्मक दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए आह्वान किया और संगठन के माध्यम से समस्त जैन समाज को एक मंच पर लाकर समाज व देश हित हेतु कार्य करने का संकल्प दिलवाया | 


अपने उद्बोधन में श्री फत्तावत ने कोरोना काल में  हाड़ौती संभाग के समस्त चैप्टर द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की तथा आगे भी इस प्रकार के कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया।


भारतीय जैन संघटना - एक परिचय 

यह एक स्वयंसेवी संस्था है जो मुख्यतः आपदा प्रबंधन, शिक्षा के क्षेत्र में , बालिका सशक्तिकरण और सामजिक सेवा के क्षेत्र में जैसे पीड़ित मानवता की सेवा में कार्य करती है | यह संगठन देश के सभी वर्ग हेतु निशुल्क कार्य करता है | बालिका सशक्तिकरण हेतु विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट गर्ल कार्यशाला का आयोजन किया जाता हैं | कोरोना काल में भी इस प्रकार की कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया | अब तक करीब 300 कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है, अब तक क्लास रूम कार्यशाला एवं ऑनलाइन के अंतर्गत लगभग आठ लाख बेटियां लाभान्वित हो चुकी है | संस्था द्वारा बिजनेस एंपावरमेंट, कपल एंपावरमेंट, अल्पसंख्यक सम्बंधित योजनाओं और यंग एमबीए स्टूडेंट एनालिसिस इत्यादि कई प्रकार के प्रोग्रामों का आयोजन पूरे देश में किया जाता है | जैन समाज के युवाओं के विवाह हेतु मैट्रिमोनियल मीट का आयोजन भी नियमित रूप से इस संस्था द्वारा किया जाता रहा हैं | संघटन द्वारा प्रत्येक प्रोग्राम योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जाता हैं | उसके मास्टर ट्रेनर तैयार करने के बाद ही प्रोग्राम का आयोजन किया जाता हैं | स्मार्ट गर्ल कार्यशाला के माध्यम से बेटियों को आज की विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियों का सामना करना सिखाया जाता हैं | 

आज के कार्यक्रम में उदयपुर से पधारे धीरेन्द्र मेहता एवं महेंद्र तलेसरा कोटा चैप्टर उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन एवं अमन टोगिंया,कोषाध्यक्ष सुरेश जैन,पवन जैन, नरेंद्र लोढा, राजेश बागरेचा, राजकुमार जैन, उमेश जैन, सहसचिव मीना जैन,  पवन जैन, पूजा सेठिया एवं रावतभाटा चैप्टर के अध्यक्ष अशोक लोढा, सचिव जम्बू कुमार जैन एवं अंकित बरड़िया,  बूंदी चेप्टर के आदित्य भंडारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |  सफल संचालन करते हुए कार्यक्रम के अंत में कोटा चैप्टर के सचिव  दिलीप जैन ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया|